Home Entertainment अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंटीरियर डिजायनर को आत्महत्या...

अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंटीरियर डिजायनर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

436
0

अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब एक निजी चैनल के प्रधान संपादक है। अर्नब पर एक इंटीरियर डिजायनर और उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अर्नब को बुधवार सुबह ही मुंबई पुलिस ने बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाडी में बैठते हुए अर्नब विक्ट्री इशारा करते हुए दिखे।

अर्नब की गिरफ्तारी पर राजनीतिक सियासत

कई नेता भी अर्नब गोस्वामी के समर्थन में उतरें है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। अर्नब के खिलाफ राज्य की सता का दुरूपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इसके आगे शाह ने कहा की यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है।
वही भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मामले पर एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होने कहा की सिर्फ एक नहीं बल्कि सभी चैनलों के अधिकार के लिए हम आवाज उठा रहे है। उन्होने कहा की ड्र्ग्स केस में बोलने पर यह प्रेस की आजादी पर हमला है। इस दौरान पात्रा ने सोनिया राहुल पर उनका नाम लिए बिना निशाना साधा। कहा की महाराष्ट्र में इटली का माफिया राज चल रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं ने कहा की अर्नब के साथ जो व्यवहार हो रहा है वो देश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने का प्रतीक है।
वही महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा की कानून अपने हिसाब से कार्रवाई कर रहा है।

अर्नब के समर्थन में उतरी कंगना, महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

वही अब बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रानोत अर्नब के सर्मथन में उतर आई है। कंगना ने अपने एक वीडियो में महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आपने अर्नब को उनके घर में जाकर मारा है, उनके बाल नोचें है, और कितने घर तोडेंगे आप, कितने गले दबाएंगे, कितने मुंह बंद करेंगे। इसके आगे कंगना ने कहा की एक आवाज बंद करेंगे तो कई आवाजें उठ जाएंगी।

इसके साथ कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा की पप्पू प्रो, सोनिया सेना और पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता हैं। इसके आगे कंगना ने लिखा की अर्नब सर इन्हें बाल खींचने दे, फांसी लगने से पहले इन्हें खुलकर मुस्कुराने दे, आजादी का कर्ज चुकाना है। आपको बता दे की कंगना रानोत इससे पहले भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोल चुकी है।

पायल घोष भी आई मैदान में

वही अभिनेत्री पायल घोष ने अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया है। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा की हम अर्नब के साथ है। आपको बता दे की पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीडन को लेकर आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here