Home Entertainment बाॅलीवुड के शाॅटगन की लव स्टोरी है फिल्मी, ट्रेन में किया था...

बाॅलीवुड के शाॅटगन की लव स्टोरी है फिल्मी, ट्रेन में किया था अपने प्यार का इजहार

754
0

The Angle
एंटरटेंमेंट।
बाॅलीवुड में शाॅटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा जितने खुद मशहूर है, उतनी ही उनकी लव स्टोरी भी फिल्मी है। आज ही के दिन 9 जुलाई 1980 को शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम के साथ हुई थी। शाॅटगन को पूनम को देखते ही प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला भी बढ़ा।

यूं किया अपने प्यार का इजहार

शत्रुघ्न सिंन्हा और पूनम एक बार ट्रेन से घूमने जा रहे थे। तब शाॅटगन ने पूनम को चलती ट्रेन में प्रपोज किया। अभिनेता ने पूनम को घुटनों के बल पर बैठकर एक प्रेम पत्र दिया जिसे पढ़ते ही पूनम ने हां कर दी थी। हालांकि इससे पहले शाॅटगन अभिनेत्री रीना राॅय को डेट कर रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी है।

फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय है शाॅटगन

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में अब तक काफी बेहतरीन फिलमें दी है। वहीं सिन्हा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (2019) के सदस्य हैं। राजेश खन्ना के खिलाफ एक उपचुनाव में चुनाव लड़कर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। सिन्हा ने एक साक्षात्कार में उद्धृत किया कि उनके जीवन में उनका सबसे बड़ा अफसोस उनके दोस्त खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ रहा था। खन्ना ने 25,000 वोटों से सिन्हा को हराकर चुनाव जीते लेकिन हालांकि, उन्हें चोट लगी और उसके बाद सिन्हा से कभी बात नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here