Home Entertainment रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट के मामले में दर्ज हुई FIR

रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट के मामले में दर्ज हुई FIR

358
0
Ranveer Singh, Bollywood Actor

The Angle
एंटरटेंमेंट।
बाॅलीवुड में रणवीर सिंह का हर कोई जानता है। रणवीर अब तक तो अपने अजीबो गरीब तरीके के ड्रेसिंग सेंस से चर्चाओं में रहते थे। लेकिन हाल ही में रणवीर ने इंटरनेशनल मैगजीन पेपर के लिए न्यूड पोज देते हुए कुछ तस्वीरे शूट करवाई थी। जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गए। अभिनेता को ये फोटोशूट इतना भारी पड़ जाएगा, इसका उनको भी अंदाजा नहीं था। रणवीर न्यूड फोटोशूट के मामले में अब फंसते हुए नजर आ रहे है।

अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

आपको बता दे की रणवीर सिंह के इस फोटोशूट के मामले में एक एनजीओ ने आरोप लगाया है। और कहा की यह महिलाओं का भावनाओं को आहत करने वाला फोटोषूट हैं। साथ ही एनजीओ ने आज रणवीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। रणवीर के खिलाफ मुंबई की वकील वेदिका चैबे ने बताया की चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो पोस्ट करने की शिकायत पर रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चैबे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनेता ने आम तौर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया है। पुलिस ने रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

महिलाएं अपनी बाॅडी दिखा सकती है तो पुरूष क्यों नहीं- रामगोपाल वर्मा

वहीं रणवीर कपूर के समर्थन में कई हस्तियां भी सामने आई है। डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि जेंडर इक्वैलिटी की मांग करने का यह उनका तरीका है। अगर महिलाएं अपनी बॉडी दिखा सकती हैं, तो पुरुष ऐसा क्यों नहीं कर सकते? यह दोगली मानसिकता है कि पुरुषों को हमेशा डिफरेंट स्टैंडर्ड से जज किया जाता है। पुरुषों के पास भी महिलाओं के बराबर अधिकार होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here