Home International Health बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान, प्रचार से लेकर...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान, प्रचार से लेकर मतदान तक इस बार बेहद अलग होगा नज़ारा

656
0

द एंगल।

नई दिल्ली।

बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि कोविड काल में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर 2020 को, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान नवंबर को कराया जाएगा। जबकि तीनों चरणों के चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को किया जाएगा। बता बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होगा।

इस बार वर्चुअल ही होगा चुनाव प्रचार, नहीं होंगी बड़ी-बड़ी जनसभाएं

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी एक चुनौती है। सोशल मीडिया पर कोई भी अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा नामांकन दाखिल करने के दौरान के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकेंगे। नामांकन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकेगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा। लिहाज़ा बड़ी-बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी। विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे।

प्रदेशभर में करीब 7 करोड़ मतदाता प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके अलावा एक बूथ पर सिर्फ 1 हजार मतदाता ही मतदान कर पाएंगे। वहीं कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

कोरोना सुरक्षा मानकों के साथ होगा मतदान, बनाए 1 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 23 लाख हैंड ग्लव्ज का इंतजाम किया गया है। 7 लाख से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर और 46 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदान शुरू होने से पहले बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज कर डिसइनफेक्ट करने की भी सख्त हिदायत दी गई है।

बिहार में जदयू भाजपा की सरकार, लेकिन राजद सबसे बड़ी पार्टी

उल्लेखनीय है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए को मिली थीं। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता था। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस वक्त भाजपा और जदयू का गठबंधन सत्ता में है। राजद बिहार में अभी सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 73 सीटें हैं। लेकिन नीतीश कुमार की जदयू ने 2017 में आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाई है। बिहार में एक बार फिर चुनावी जंग एनडीए और महागठबंधन के बीच लड़ी जानी है। भाजपा की ओर से ऐलान किया गया है कि एनडीए नीतीश कुमार की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here