Home Politics भजनलाल सरकार की एक और सौगात, अब इस भर्ती में बढ़ाया महिला...

भजनलाल सरकार की एक और सौगात, अब इस भर्ती में बढ़ाया महिला आरक्षण

155
0
भजनलाल सरकार की एक और सौगात, अब इस भर्ती में बढ़ाया महिला आरक्षण

The Angle

जयपुर।

प्रदेश की भजनलाल सरकार अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के बाद अब प्रदेश की महिलाओं को एक और तोहफा दिया है। सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण में इजाफा किया है। ऐसे में अब राज्य सरकार की पुलिस विभाग की भर्तियों में महिलाओं को 30 फीसदी की बजाय 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यानि भर्ती के 33 फीसदी पद अब महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। भाजपा के संकल्प पत्र में पार्टी की ओर से इसकी घोषणा की गई थी।

भजनलाल सरकार ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी बढ़ाया था महिला आरक्षण

इससे पहले सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण में इजाफा किया था। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का दायरा बढ़ाते हुए इसे 30% से बढ़ाकर 50% करने का ऐलान किया था। अब इसी कड़ी में सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण में बढ़ोतरी की है। सरकार ने 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी करने का ऐलान किया है। बता दें अभी पुलिस विभाग में 10 फीसदी महिलाएं ही कार्यरत हैं। ऐसे में इस संख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने आरक्षण बढ़ाया है, ताकि महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी की जा सके।

महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर बेरोजगार पुरुष युवाओं में आक्रोश

गौरतलब है कि प्रदेश के बेरोजगार पुरुष युवा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के फैसले के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोलकर बैठे हुए हैं और आज भी प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें महिला आरक्षण पर लिए गए सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here