Home National सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा-...

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा- मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा

308
0

द एंगल

दिल्ली/जयपुर.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच मुलाकात खत्म हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान में एक सूत्रीय प्रस्ताव के पास नहीं होने के लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा।

प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया  इस बात का दुःख– सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद साफ कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इन हालात में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा।  मुख्यमंत्री पद को लेकर सोनिया गांधी फैसला करेंगी। गहलोत ने कहा कि हमारे यहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराने की परंपरा रही है, लेकिन मैं खुद यह प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, इस बात का दुःख मुझे जिंदगी भर रहेगा। इस घटना ने पूरे देश में कई तरह के मैसेज दे दिए हैं। बता दें गहलोत और सोनिया गांधी की 10,जनपथ पर हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

गहलोत ने मुलाकात में दी सोनिया गांधी को भावनात्मक चिट्ठी

सीएम गहलोत ने कहा कि परसों की घटना ने हम सबको हिलाकर रख दिया। पूरे देश में मैसेज गया कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे 50 साल में कांग्रेस ने मुझे कई जिम्मेदारियां दीं, मैंने हमेशा एक ईमानदार सिपाही के रूप में काम किया है। मैं सोनिया गांधी के आशीर्वाद से तीसरी बार सीएम बना। वहीं बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत जब सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ गए, तो उनके पास एक पेपर था, जिसमें लिखा था कि जो कुछ हुआ, गलत हुआ, मैं आहत हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के रेस में आगे दिग्विजय, कल भरेंगे नामांकन

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। पहले चर्चा थी कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव के रेस में अब शशि थरूर और मनीष तिवारी भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस चुनावी रेस में आगे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र ले लिए है और कहा कि में वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन पत्र लिया। जानकारी के मुताबिक वे भी कल ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here