Home International Health दिल्ली छोड़कर जा रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वजह बेहद गंभीर

दिल्ली छोड़कर जा रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वजह बेहद गंभीर

971
0
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल इमेज)

द एंगल।

नई दिल्ली।

दिनोंदिन तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। बता दें सोनिया कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रही हैं। यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई शिफ्ट हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगे।

सोनिया गांधी के सीने में संक्रमण को लेकर चिंतित हैं डॉक्टर्स

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से सोनिया गांधी का इलाज जारी है। डॉक्टर उनके सीने में संक्रमण को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली के प्रदूषण ने अस्थमा और संक्रमण को बढ़ा दिया है। ऐसे में उन्हें डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है कि वे यहां से बाहर जाएं। उन्हें दिल्ली से बाहर जाने की सलाह ऐसे समय पर मिली है, जब पार्टी को उनकी जरूरत है। बिहार चुनाव में हार के बाद से पार्टी के कुछ नेताओं ने आत्मनिरीक्षण की मांग उठाई थी। इनमें से कुछ उन्हें पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधार की भी मांग कर चुके हैं।

पिछले साल कुछ समय के लिए गोवा हुई थीं शिफ्ट

बता दें सोनिया गांधी को 30 जुलाई की शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को वह अपनी नियमित हेल्थ चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश चली गईं थीं। इस दौरान राहुल गांधी उनके साथ थे। इसके चलचे दोनों नेता संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए, जो 14 से 23 सितंबर तक महामारी के दौरान विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया गया था। वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पिछले साल जनवरी में कुछ समय के लिए गोवा शिफ्ट हुई थीं, जहां साइकिल चलाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ सालों से सोनिया गांधी सर्दियों में कुछ हफ्ते दिल्ली से बाहर ही बिताती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here