Home Entertainment कपूर खानदान पर कोरोना का कहर, भाई- बहन से पति- पत्नी सब...

कपूर खानदान पर कोरोना का कहर, भाई- बहन से पति- पत्नी सब हुए कोरोना के शिकार

610
0
file image

THE ANGLE
ENTERTAINMENT
कपूर खानदान पर कोरोना का कहर। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन फिल्म निर्माता रिया ने बुधवार को बतया कि उन्होंने और उनके फिल्म निर्माता पति करण बुलानी ने कोविड -19 टेस्ट करवाया और पॉजिटिव आने पर घर वालों से अलग आइसोलेशन में भी रह रहे है। वहीं दूसरी और बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है और सभी होम क्वारंटीन हैं। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे कोरोना की भीषण चपेट में आ गए है। जान्हवी और खुशी का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ, करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था

वहीं अर्जुन कपूर को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका को एक साथ करिश्मा के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील भी करी है। वहीं सोनम कपूर की बहन रिया ने कहा कि दोनों ने बेहद सावधानी बरतने के बावजूद वायरस को पकड़ लिया और इसे “महामारी की प्रकृति” बताया। दोनों पति- पत्नी निर्धारित दवाएं ले रहे हैं। वहीं रिया ने यह भी कहा की उनकी पर्सनल ज़िंदगी समाचार की गप-शप क्यों बन जाती है।

किसी भी व्यक्ति की निजी स्वास्थ्य जानकारी समाचार या गपशप क्यों बन जाती है ??

“हां, मैं अत्यधिक सावधान रहने के बावजूद कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। लेकिन यह महामारी की प्रकृति है। मेरी या किसी भी व्यक्ति की निजी स्वास्थ्य जानकारी समाचार या गपशप क्यों बन जाती है। रिया ने आगे लिखा, “यह जानकारी केवल सरकार और चिकित्सा से संबंधी लोगों के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें और गपशप साइटों पर नहीं। यह आक्रामक और अजीब है। मैं और मेरे पति अलग-थलग हैं और सभी निर्धारित दवाएं और सावधानियां बरत रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here