Home Entertainment Karan Singh Grover ने वाइफ बिपाशा बसु संग मनाया जन्मदिन, बिपाशा ने...

Karan Singh Grover ने वाइफ बिपाशा बसु संग मनाया जन्मदिन, बिपाशा ने कुछ यूँ किया Karan को बर्थडे विश

532
0

दी एंगल
एंटरटेनमेंट डेस्क

अभिनेता Karan Singh Grover 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिपाशा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।’ तस्वीर में करण और बिपाशा ने सफेद रंग का मैचिंग आउटफिट कैरी किया है। दोनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। बता दें कि करण अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए इस वक्त मालदीव में हैं। पिछले दिनों ही वह बिपाशा के साथ रवाना हुए थे।

Karan Singh Grover ने maldives में मनाया जन्मदिन

करण अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए इस वक्त मालदीव में हैं। पिछले दिनों ही वह बिपाशा के साथ रवाना हुए थे।

करण सिंह ग्रोवर अपने करियर से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी. यह लव मैरिज थी, लेकिन उनकी शादी 10 महीने ही चल पाई थी. कहा जाता है कि वह अपनी पत्नी के साथ कभी लॉयल नहीं रह सके. शादी के दौरान वह दूसरी लड़कियों में दिलचस्पी लेते थे. श्रद्धा निगम ने उन्हें कई बार रंगे हाथों पकड़ा था. चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की कोरियोग्राफर निकोल से था. आखिरकार श्रद्धा निगम ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं.

तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर दिल मिल गए की को-स्टार जेनिफर विंगेट को डेट करने लगे. दोनों ने 9 अप्रैल, 2012 को शादी कर ली. हालांकि यह शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और दो साल बाद ही 2014 में उनका तलाक हो गया. एक रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा निगम से तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने लगे. एक थीं उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट. करण सिंह ग्रोवर ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी. निकोल से ब्रेकअप के बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट को शादी के लिए प्रपोज कर दिया.

फिल्म अलोन के सेट पर बिपाशा और करण की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को चार साल हो गए हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here