Home National पंजाब में लाॅकडाउन असफल, लगाया कर्फ्यू

पंजाब में लाॅकडाउन असफल, लगाया कर्फ्यू

631
0

दा एंगल।
चंडीगढ़।
देश-विदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की वजह से देश के 75 शहरों में लाॅकडाउन किया गया है। इसके अलावा रेलवे के इतिहास में पहली बार ट्रेन 31 मार्च तक बंद रहेगी। देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा होता जा रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकारों ने अपने यहां पर लाॅकडाउन की घोषणा कर दी है।

पीएम ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

देश के अधिकतर हिस्सों में लाॅकडाउन की स्थिति है, लेकिन कई राज्यों में लोग लाॅकडाउन का मतलब ही नहीं समझ रहे है और बिना बात के घर से बाहर घूम रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने राज्य सरकारों को लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा है। लोग अपनी और अपनों की जान को दाव पर लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक हम लोग अपनी सुरक्षा नहीं करेंगे तब तक कैसे हम कोरोना को हरा पाएंगे।


पीएम के ट्वीट के बाद राज्य सरकारों ने पहले से ज्यादा सख्ती कर दी है। पंजाब में लॉकडाउन सफल नहीं होने पर पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया। सीएम अमरिंदर सिंह ने यह किया एलान। कर्फ्यू से आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा गया है। पंजाब में अमरिंदर सरकार ने सभी 22 जिलों में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

केरल में पादरी गिरफ्तार

वहीं केरल के चलाकुडी में एक चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब केरल में कोरोना वायरस के मरीज महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा हैं। आईसीएमआर के मुताबिक भारत में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में 400 से पार हो चुकी है। कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में पाए गए हैं। पंजाब, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के सात जिलों में सोमवार को लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इससे एक ही दिन पहले अधिकारियों ने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए आपातकालीन कदम के तौर पर इसे लागू करने का फैसला किया था।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here