Home Entertainment दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का...

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, दुनिया को कहा अलविदा

391
0
Actor Rajiv Kapoor

द एंगल
मुंबई।
बाॅलीवुड एक्टर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज दिल का दौरा पडने से निधन हो गया हैं। कपूर खानदान के लिए लगातार ये दूसरी खबर ऐसी है जिससे उन पर दुखों का पहाड टूट पडा है। पिछले ही साल कैंसर की बीमारी के चलते ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। राजीव कपूर के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने ट्वीट कर दी।

राजीव ने राम तेरी गंगा मैली में निभाई थी मुख्य भूमिका

Scene from Film Ram Teri Ganga Maili

बता दे फिल्म राम तेरी गंगा मैली से राजीव कपूर को पहचान मिली थी। इस फिल्म में राजीव मुख्य भूमिका में थे। आगे जाकर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सफलता प्राप्त नहीं कार पाए। उसके बाद उन्होंने उत्पादन और निर्देशन की ओर रुख किया।

इसके अलावा वह एक जान हैं हम फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने प्रेम ग्रंथ मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

1991 में उन्होंने हिना फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके अलावा उन्होंने 1996 में प्रेमग्रंथ मूवी के जरिए डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म ज्यादा चल नहीं सकी थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने अब लौट चलें फिल्म का निर्देशन किया था। 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here