दी एंगल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Sapna Chaudary हरियाणा की मशहूर डांसर हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायल हो जाते हैं। अब हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने नए गाने ‘मिल्की’ पर खूबसूरत डांस करते नजर आ रही हैं।
Sapna Chaudary को फैंस ने बताया खूबसूरत
सपना के बाकी दूसरे वीडियो की तरह इस वीडियो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने सपना के इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया है। इससे पहले भी सपना ने जितने वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए थे उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।
इस वीडियो में सपना ने सफेद और आसमानी रंग का सूट पहना हुआ है और वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव भाव से लेकर उनका डांस सब कुछ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर हजारों लोगों ने लाइक किया है।
इन दिनों सपना अपने पति वीर साहू के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें गोवा एयरपोर्ट पर उनके पति वीर साहू के साथ स्पॉट किया गया था। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिय पर काफी वायरल हुई थी। बता दें कि सपना के मां बनने के बाद उनकी शादी की खबरें सामने आई थी जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में बताया गया था कि वीर साहू के रिश्तेदार के निधन के चलते इस खबर का खुलासा देर से किया गया था।