दी एंगल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Gangubai Kathiawadi फिल्म के टीजर का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। टीजर में आलिया का दमदार अवतार देखते ही बन रहा है। हालांकि लोगों को टीजर खास पसंद नहीं रहा है। इस टीजर के सामने आने के बाद अलिया जमकर ट्रोल हुईं हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भरोसा करें, डायलॉग पर्सनालिटी पर सूट नहीं कर रहा है। एक ने अन्य लिखा, तू स्टूडेंट ऑफ द ईयर ही रह बहन’।जिस जोर शोर से इस फिल्म के बारे में बातें की जा रहीं थीं उस लिहाज से ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ जैसा मामला नजर आता है।संजय लीला भंसाली, आलिया में वो रौब नहीं उभार पाए हैं जिस तरह का रौब गंगूबाई के बारे में बताया जाता है। कुल मिलाकर सबकुछ फेक लगता है।
Gangubai Kathiawadi कहानी किसकी हैं ?
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करीम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी बनने तक की है। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ मुंबई की माफिया एक ऐसी औरत पर आधारित है, जो पहले एक सेक्स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्ड डॉन बन गई। ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है।
गंगूबाई ने सेक्स वर्कर्स के लिए बहुत काम किया। मुंबई के आजाद मैदान में दिए एक भाषण में उन्होंने कहा था कि अगर कमाठीपुरा की औरतें न हों, तो मुंबई की सड़कें औरतों के लिए असुरक्षित हो जाएंगी। टीजर में आजाद मैदान की झलक भी दिखाई गई है।