Home Entertainment रोल से नाखुश करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ी कसौटी जिंदगी2

रोल से नाखुश करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ी कसौटी जिंदगी2

604
0

दा एंगल।
मुंबई।
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी डेसिंग परफोर्मेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। करण सिंह ग्रोवर को पहचान मिली स्टार प्लस पर नाटक दिल मिल गए से। इसके बाद उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में एक्टिंग की। अब सुनने में आ रहा है कि स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की2 से टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अलविदा कह दिया है। वे एकता कपूर की सीरीज कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज की भूमिका नजर आ रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर ने शो कहा अलविदा

उन्होंने शो से अलविदा कह दिया है। जून 2019 में शो में एंट्री करने वाले करण ने एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान के साथ शानदार काम किया। कुबूल है के अभिनेता ने कसौटी जिंदगी की- 2 को अलविदा कह दिया है जिसके बारे में खुलासा करते हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी विदाई से एक तस्वीर पोस्ट की।
तस्वीर में करण को पार्थ, एरिका, पूजा बनर्जी, शुभवी चोकसी सहित अपने कसौटी जिंदगी की-2 के सह-कलाकारों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, बहुत बढ़िया समय और इतनी शानदार विदाई के लिए शुक्रिया !! आप सभी के साथ काम कर के बहुत खुशी हुई। कल के बाद से आपकी बहुत याद आएगी।

 

कारण छोड़ने का नहीं किया खुलासा

करण सिंह ग्रोवर के कसौटी जिंदगी की 2 से बाहर होने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया जा सका है। हालांकि, एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में बताया गया कि टीवी अभिनेता शो में अपनी भूमिका से नाखुश थे। करण ने शो की निर्माता एकता कपूर इस बारे में पहले ही अवगत भी कराया था। सीरियल कसौटी जिन्दगी की के बारे में बात करें तो शो हाल ही में कोमोलिका की एक फिर से एंट्री का गवाह बना। आमना शरीफ को हिना खास की जगह नई कोमोलिका बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here