जयपुर।
सूबे के मुखिया अशोक गहलोत ने पट्टों पर स्टाम्प ड्यूटी पर छूट की अवधि बढ़ा दी है। स्टाम्प ड्यूटी में छूट का लाभ एक जून 2019 से 31 जुलाई 2019 तक मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पहल से अधिक से अधिक लोगों को स्टाम्प ड्यूटी में रियायत का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रियायत की अवधि के दौरान गैर स्टाम्प ड्यूटी इस अवधि के बाद जारी होने वाले पट्टों पर देय स्टाम्प ड्यूटी से अधिक नहीं होगी। साथ ही रियायत की अवधि के बाद निष्पादित पट्टों पर स्टाम्प ड्यूटी प्रतिफल की राशि के 50 प्रतिशत या सम्पत्ति के बाजार मूल्य के 50 प्रतिशत दोनों में से जो भी अधिक हो से अधिक नहीं होगी।