Home Politics स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने फहराया तिरंगा,...

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दीं कई सौगातें

113
0
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दीं कई सौगातें

The Angle

जयपुर।

स्वंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 15वीं बार ध्वजारोहण किया। इसके बाद सीएम गहलोत ने पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर के बाद पहली बार खड़े होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 50 जिले के साथ प्रदेश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

सीएम गहलोत ने की ईसरदा बांध से पानी लाकर फिर भरने की घोषणा, रामगढ़ बांध के फिरेंगे दिन

इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को राइट टू सोशल सिक्योरिटी एक्ट बनाना चाहिए। राजस्थान में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो दूसरे राज्यों में नहीं हैं। अब दूसरे राज्य भी राजस्थान की योजनाओं को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि जयपुर के रामगढ़ बांध को फिर से भरा जाएगा। रामगढ़ बांध को ईसरदा बांध से पानी लाकर भरा जाएगा। वहीं ERCP प्रोजेक्ट में 53 बांधों को जोड़कर भरा जाएगा। इसी तरह नॉन NFSA परिवारों को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें भी फ्री फूड किट दिया जाएगा।

पुलिस में बदलेगी प्रमोशन की व्यवस्था, प्रदेशवासियों से विजन 2030 के लिए मांगे सुझाव

इसके साथ ही स्मार्टफोन योजना में 1 करोड़ और महिलाओं को मोबाइल दिया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि 20 अगस्त को गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस में प्रमोशन की व्यवस्था बदली जाएगी। अब पुलिस में समयबद्ध प्रमोशन होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुलिस में नया अवॉर्ड देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने विजन 2030 के लिए भी सभी प्रदेशवासियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति को 10 गुना बढ़ाया जाएगा। अगले 2 महीने में विजन 2030 के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वोट का उपयोग जरूर करें, राजस्थान को नंबर 1 बनाने में योगदान दें।

यहां देखें आजादी के महोत्सव का पूरा प्रसारण…

https://www.youtube.com/watch?v=MOhQQnKoyYI&t=5s

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here