Home Politics कांग्रेस ने पहली सूची की जारी, 33 उम्मीदवार किए घोषित, इन नामों...

कांग्रेस ने पहली सूची की जारी, 33 उम्मीदवार किए घोषित, इन नामों ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

114
0
कांग्रेस ने पहली सूची की जारी, 33 उम्मीदवार किए घोषित, इन नामों ने किया हैरान

The Angle

जयपुर।

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों का इंतजार आज खत्म हो गया। पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 33 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी ने एक-दो सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर पुराने चेहरों पर ही फिर से दांव चला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से, मंत्री भंवरसिंह भाटी कोलायत से, अशोक चांदना हिंडोली से, सचिन पायलट टोंक से मैदान में होंगे। इसके अलावा संभावित उम्मीदवारों को लेकर हो रहे विरोध को भी पार्टी में दरकिनार करते हुए पहली सूची में दानिश अबरार को सवाई माधोपुर से, डॉ. अर्चना शर्मा को मालवीय नगर से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पहली ही सूची से निकले 2 बड़े संदेश

इस सूची की बेहद अहम बात यह है कि कुशलगढ़ से रमीला खड़िया को टिकट दिया गया है, जो कि 2018 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थीं, बाद में उन्होंने कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दिया था। वहीं सरकार पर आए सियासी संकट के समय भी सरकार का साथ निभाया था। ऐसे में पार्टी ने पहली सूची से 2 स्पष्ट संदेश दिए हैं, पहला ये कि कार्यकर्ता किसी नेता का चाहे कितना ही विरोध करें, अगर सर्वे में रिपोर्ट अच्छी है या मौजूदा नेता के स्थान पर कोई अन्य मजबूत विकल्प नहीं मिलता है, तो पार्टी उसका टिकट नहीं काटेगी। दूसरा संकट के समय सरकार का साथ निभाने वाले नेताओं को पार्टी आगामी सूची में भी कांग्रेस से टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस ने पहली ही सूची में 9 प्रत्याशियों को जगह दी है, जो पहली सूची के कुल नामों का लगभग 36 फीसदी है।

पहली सूची पर डोटासरा की पोस्ट- Congress को जनादेश, राजस्थान का यही संदेश

वहीं कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी होने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस को जनादेश, राजस्थान का यही संदेश, राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित 33 प्रत्याशियों को प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं। राजस्थान की जनता इस बार इतिहास लिखेगी, कांग्रेस को अभूतपूर्व जनादेश देकर रिवाज बदलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here