Home Politics हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर ने खोला निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा,लगाए...

हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर ने खोला निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा,लगाए ये बड़े आरोप

110
0
मुनेश गुर्जर (फाइल फोटो)

जयपुर हेरिटेज नगर निगम में बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा .कभी मेयर और विधायकों की लड़ाई,कभी मेयर और पार्षदों की लड़ाई तो कभी मेयर और अधिकारियों की लड़ाई निगम में लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है .जहा पहले अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा से मुनेश गुर्जर में विवाद हुआ था.वही वही अब वो विवाद कोल्ड वॉर में तब्दील हो गया है .अब एक बार फिर से मुनेश गुर्जर ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है .

हेरिटेज मेयर का बड़ा आरोप

मेयर मुनेश गुर्जर ने निगम के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है .उनका कहना है कि नगर निगम में बड़े पदों पर बैठे अधिकारी ट्रांसफर के बाद निगम को नहीं छोड़ रहे है.उन्होंने नए पर पर ज्वाइनिंग तो कर ली लेकिन नगर निगम से उनका मोह नहीं छूट रहा है .इसकी वजह से आम जनता और जनप्रतिनिधियों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब मैं इसकी शिकायत राज्य सरकार से करूंगी।

हेरिटेज मेयर ने कहा अधिकारियो पर हो कार्रवाई

मेयर मुनेश गुर्जर यही नहीं रुकी उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को एडिशनल चार्ज देने को लेकर किसी तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है .ऐसे में इन सभी अधिकारियों के खिलाफ मैंने नगर निगम के कमिश्नर को भी नोट शीट लिखी है,ताकि इन लापरवाह अधिकारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके.। यह लोग न तो फील्ड में दौरे पर जा रहे हैं, न ही नगर निगम के मूल काम कर रहे हैं। सिर्फ कही और बैठ फाइलों पर साइन कर रहे हैं। इसलिए अब मैं इस मामले पर सरकार को भी पत्र लिखूंगी, ताकि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो सके।

निगम में हुआ था विवाद

बता दें कि नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा और कांग्रेसी पार्षदों में इसी साल जून महीने में विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद जहां कांग्रेसी पार्षदों ने राजेंद्र वर्मा के ट्रांसफर की मांग को लेकर नगर निगम में धरना दिया था। वहीं राजेंद्र वर्मा ने कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसको लेकर नाराज पार्षदों ने कांग्रेस के आला नेताओं से भी शिकायत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here