Home National प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त अधिवेशन में दिए अभिभाषण में किया आपातकाल...

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त अधिवेशन में दिए अभिभाषण में किया आपातकाल का जिक्र

148
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त अधिवेशन में दिए अभिभाषण में किया आपातकाल का जिक्र

The Angle

नई दिल्ली।

18वें लोकसभा सत्र की शुरुआत 24 जून से हो चुकी है, वहीं राज्‍यसभा सत्र आज 27 जून से शुरू हो रहा है। इस बीच आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने अभिभाषण के दौरान देश की नई सरकार का रोडमैप पेश किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया है। जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है। भारत में स्थिर और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार है। सरकार का गारंटी और डिलीवरी पर भरोसा है।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा- परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म सरकार का संकल्प

राष्‍ट्रपति ने कहा कि आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम देखने को मिलेंगे। सरकार का संकल्‍प परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। महामारी के बावजूद विकास दर में तेजी रही है। भारत का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में काम जारी है। सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। भारत हर सेक्टर में लीडर बन रहा है। इससे रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। सरकार किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ की सम्मान निधि दे चुकी है।

कोरोना के कठिन समय में गरीब को मुफ्त राशन की योजना शुरू की- राष्ट्रपति

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में सरकार ने योग दिवस मनाया। योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्‍वस्‍थ वातावरण प्रदान कर रहा है। नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई है। 3 लाख 80 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बनाई गई हैं। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान चलाया गया। कोरोना के कठिन समय में गरीब को मुफ्त राशन देने योजना शुरू की। इसका लाभ उन्हें अभी भी मिल रहा है। देश में पहली बार 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने पर काम चल रहा है। 70 से ज्यादा उम्र के लोगों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए। ग्रुप डी और सी के इंटरव्‍यू को खत्‍म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here