Home National मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, आदिवासियों को बताया जंगल...

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, आदिवासियों को बताया जंगल जमीन का असली हकदार

81
0
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, आदिवासियों को बताया जंगल जमीन का असली हकदार

The Angle

भोपाल।

राजस्थान में कांग्रेस का पूरा जोर जहां रिवाज बदलकर पार्टी की सरकार रिपीट करने पर है, वहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है। इसके लिए पार्टी की संगठन महासचिव प्रियंका गांधी मंडला पहुंचीं और एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जहां प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर महिला अत्याचार, बेरोजगारी, आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला, वहीं यहां के मतदाताओं को राहत देने वाली कई घोषणाएं भी कीं।

आदिवासियों से कहा- आपसे आपका वोट नहीं मांगती, आपसे आपकी जागरूकता मांगती हूं

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है। जल जंगल जमीन के असली अधिकारी आप हैं क्योंकि आप आदिवासी हैं और ये अधिकार आपको मिलना चाहिए। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने जोर देते हुए कहा कि मैं आपसे वोट नहीं, आपकी जागरूकता मांगती हूं। जिस दिन आप लोग जागरूक हो जाएंगे, तो आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे।

मनरेगा के काम रोक देने से बेरोजगार हो गए आदिवासी ग्रामीण, मजबूरी में कर रहे पलायन

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

तेंदू पत्ता पर प्रति बोरा 4 हजार रुपए का बोनस देगी कांग्रेस सरकार

महिलाएं दिन-रात सूरज में तपते हुए तेंदू पत्ता-पत्ता बीन कर घर लाती हैं, लेकिन उसके भुगतान में भी भ्रष्टाचार किया। यहां तो धान का बोनस भी नहीं दिया। तेंदू पत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा माता ने शुरू किया था। आज भाजपा आपको चप्पल दे रही है, छाते दे रही है, जूते दे रही है, लेकिन आपको आपका हक बोनस नहीं दे रही है। प्रियंका गांधी ने वादा किया कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो तेंदू पत्ता का 4 हजार रुपए प्रति बोरा का बोनस सरकार की ओर से दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने पूछा- 10 साल में भी क्यों नहीं बन पाई मंडला-जबलपुर सड़क ?

कांग्रेस की सोच आदिवासियों की संस्कृति, उनका सम्मान बढ़ाने की है। चुनाव का समय आया तो चुनाव आने के पहले घोषणा करने शुरू कर दी। साढ़े 18 साल कुछ नहीं किया। मैं पूछना चाहती हूं कि साढ़े 18 साल यह सब काम क्यों नहीं किया ? मैं यह आपसे कहना चाहती हूं कि आप भी पूछे कि आप उन्होंने साढ़े 18 साल काम क्यों नहीं किया ? 10 साल हो गए अभी तक मंडला-जबलपुर की सड़क नहीं बन पाई। सड़क बनाने वाले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को यहां आकर माफी मांगनी पड़ती है ऐसी सरकार चल रही है।

प्रियंका गांधी ने दीं मध्यप्रदेश को गारंटियां

  • 100 यूनिट बिजली माफ होगी।
  • 200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
  • 500 रुपए में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
  • राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन फिर से लागू होगी।
  • जातीय जनगणना की जाएगी, ताकि आदिवासियों को न्याय मिले।
  • जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची में डाला जाएगा।
  • एससी-एसटी वर्ग के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले पीएम आवास के लिए राशि समान की जाएगी।
  • पढ़ो पढ़ाओ योजना में बच्चों की पहली से 12वीं कक्षा तक शिक्षा निःशुल्क होगी।
  • कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों को प्रति माह 500 रुपए।
  • 9वीं से 10वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपए।
  • 11वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here