Home National मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी बोलीं- आपसे वोट नहीं, आपकी जागरूकता मांगने आई...

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी बोलीं- आपसे वोट नहीं, आपकी जागरूकता मांगने आई हूं, बच्चों के भविष्य की सोचकर वोट देना

80
0
मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी बोलीं- आपसे वोट नहीं, आपकी जागरूता मांगने आई हूं, बच्चों के भविष्य की सोचकर वोट देना

The Angle

भोपाल।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इससे पहले जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी का किला भेदने के लिए बुंदेलखंड के दमोह पहुंची प्रियंका गांधी ने मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भगवान जागेश्वर के जयकारे से शुरू किया संबोधन, रानी दुर्गावती को भी किया स्मरण

प्रियंका गांधी ने भगवान जागेश्वर की जय जयकारे से भाषण की शुरुआत की। इसी दौरान रानी दुर्गावती को भी प्रियंका गांधी ने याद किया। प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 18 सालों से कुछ नहीं किया। बीजेपी ने 18 साल प्रदेश की जनता को लूटा और चुनाव से 2 महीने पहले प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए का लालच दिया और कहा कि ये लो 1500 रुपए पकड़ों और वोट दो।

शिवराज सरकार पर बोला हमला- 2 महीने पहले लाड़ली बहना योजना लाकर वोट हासिल करना चाहती है भाजपा

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को क्या समझ रखा है लाडली बहना योजना लाकर। 2 महीने पहले लाड़ली योजना, क्या सोचती है बीजेपी वोट मिल जाएगा। सबसे जागरूक महिला होती हैं। उन्हें पता है योजना क्यों लाई गई है। महिला अपने बच्चे के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। महिला वोट देते वक्त ये सब बाते याद रखेंगी।

प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस सरकार बनने पर वादे पूरे न करे तो अगली बार उसे वोट मत देना

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अमेठी में पिता के साथ गई थी। वहां लोगों ने पीएम राजीव से कहा था कि सड़क बनवाएं। वहां की जनता जागरूक थी। आप कब जागरूक होंगे ? आज मध्य प्रदेश में पलायन हो रहा है। लोगों को कोरोना में कोई राहत नहीं मिली। केंद्र सरकार जीएसटी लाई तो उससे मुसीबत बढ़ गई। किसानों को राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर कर दिया गया। रोजगार के माध्यम बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आने पर कांग्रेस आपके वादे पूरे न करे तो अगली बार उसे वोट मत दीजिएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=G0GopiXWdns

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here