Home Politics प्रियंका गांधी की निवाई में जनसभा, सीएम गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार ने...

प्रियंका गांधी की निवाई में जनसभा, सीएम गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए दीं योजनाएं

138
0
प्रियंका गांधी की निवाई में जनसभा, सीएम गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए दीं योजना

The Angle

जयपुर।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक जिले के निवाई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 400 इंदिरा रसोइयों की वर्चुअली शुरुआत की। साथ ही बताया कि आगामी 25 सितंबर तक प्रदेश में सभी 1 हजार इंदिरा रसोइयां संचालित होना शुरू हो जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में खतरनाक माहौल है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हम इस माहौल में फासिस्ट ताकतों का मुकाबला कर रहे हैं। देश में ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, न्याय पालिका जैसी संस्थाएं दबाव में हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाएं दी हैं। कांग्रेस ने योजनाओं में कमी नहीं रखी।

सीएम गहलोत बोले- आज राजस्थान ज्यादातर क्षेत्रों में नंबर 1 पर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और ओपीएस जैसी स्कीम्स की देशभर में चर्चा है। हम 2030 का विजन आगे लेकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार ने आम जन के लिए कोई कमी नहीं रखी है। हमने हर व्यक्ति की सेवा की है, जनता को मंहगाई से राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान अब वह राजस्थान नहीं रह गया है जहां लोग तकलीफ में होते थे। अब राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अधिकांश क्षेत्रों में देश में नंबर 1 पर है।

सुखजिंदर रंधावा की भाजपा और मोदी सरकार को दो टूक- हमें सीबीआई, ईडी का कोई डर नहीं

इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पोती हैं। वो इंदिरा गांधी जो पंडित नेहरू की बेटी थीं। वो इंदिरा गांधी जिन्होंने पाकिस्तान को 2 टुकड़ों में बांट दिया था। हमें कोई सीबीआई, ईडी का डर नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि राइट टू हेल्थ पूरे देश में सबसे पहले यहां लागू किया। सत्ता और संगठन ने समन्वय के साथ काम किया। फिर राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनेगी।

सीपी जोशी बोले- राजस्थान में बनेगी कांग्रेस की सरकार

विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन से नई ऊर्जा आएगी। राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी। सचिन पायलट ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, हमें देखना होगा, कौन वो लोग हैं जो वोट बटोरने का काम करते हैं ? जो सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। 2023 में राजस्थान समेत सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जीवन त्याग और तपस्या का है। प्रियंका जी और राहुल जी को राजस्थान की जनता दिल से चाहती है।

https://www.youtube.com/watch?v=PWmEVhlcdiY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here