Home Education बेरोजगारों का इंतजार खत्म, अगले 6 महीने में होंगी कई भर्ती और...

बेरोजगारों का इंतजार खत्म, अगले 6 महीने में होंगी कई भर्ती और पात्रता परीक्षाएं, कर्मचारी चयन बोर्ड का कैलेंडर जारी

60
0
बेरोजगारों का इंतजार खत्म, अगले 6 महीने में होंगी कई भर्ती और पात्रता परीक्षाएं, कैलेंडर जारी

The Angle

जयपुर।

लोकसभा चुनाव के नतीजे होने के बाद अब जल्द ही प्रदेश में लगाई गई आदर्श आचार संहिता भी हट जाएगी और इसके बाद चुनाव के चलते अटकी हुई कई भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी। ऐसे में आने वाले 6 महीने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।

बेरोजगार युवाओं के आए अच्छे दिन, 6 महीने में 31 भर्ती परीक्षाएं होंगी आयोजित

ऐसे में राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 22 जून 2024 से अगले करीब 6 महीने के अंदर आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का संशोधित अनुमानित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं की तारीखें जारी की गई हैं। ये परीक्षाएं 22 जून 2024 से शुरू होंगी जो अलग-अलग शेड्यूल पर 10 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। एक अनुमान के मुताबिक इन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के करीब 50 लाख बेरोजगार युवा परीक्षा देने बैठेंगे। वहीं आरपीएससी की ओर से भी पूर्व में ही कई भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं आने वाले दिनों में कई और पदों पर राज्य सरकार नई भर्तियां जारी कर सकती है।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जिन परीक्षाओं की तारीखें जारी की हैं, उनमें पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2024, कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2024, पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 2024, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2024, लिपिक ग्रेड 2/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024, सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 (टाइपिंग टेस्ट), समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024, शीघ्रलिपिक/ निजी सहायक ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024, समान पात्रता परीक्षा (उच्च माध्यमिक स्तर) 2024, कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2024, पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 जैसी कई भर्ती और पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here