Home Politics विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान

60
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान

The Angle

जयपुर।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांशु पंत सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

अमृता देवी विश्नोई के योगदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम नदियों, पर्वतों और वृक्षों को पूजते हैं, हमारे धर्म और संस्कृति में पर्यावरण को काफी महत्व दिया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाली अमृता देवी विश्नोई को भी याद किया और कहा कि हमें उनके आदर्शों का पालन करना होगा, ताकि पर्यावरण संरक्षित किया जा सके। भारतीय संस्कृति में कहा भी जाता है कि हमारा शरीर 5 तत्वों पृथ्वी, अग्नि, आकाश, जल और हवा से मिलकर बना हुआ है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर की अपील

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई रिपोर्ट भी जारी कीं और कहा कि चद्दर ओढ़कर एसी को 18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से बेहतर है कि एसी को 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं। इसी तरह ब्रश करते समय पानी की बचत करने जैसे उपाय अपनाने की भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की।

7 करोड़ पौधे लगाएगी सरकार, 3 करोड़ पौधे रियायती दर पर मिलेंगे

वहीं मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल विभिन्न योजनाओं के तहत 7 करोड़ पौधे प्रदेशभर में लगाए जाएंगे। इनमें से 3 करोड़ पौधे आमजन को रियायती दर पर वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here