Home Politics प्रियंका गांधी की सभा को लेकर उत्साह का माहौल, कांग्रेस महिलाओं के...

प्रियंका गांधी की सभा को लेकर उत्साह का माहौल, कांग्रेस महिलाओं के लिए करेगी बड़े ऐलान

129
0
प्रियंका गांधी की सभा को लेकर उत्साह का माहौल, महिलाओं के लिए होंगे बड़े ऐलान (फाइल इमेज)

The Angle

जयपुर।

कांग्रेस नेता और पार्टी की संगठन महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। आज वे झुंझुनूं के चिड़ावा के अरडावता में पहले यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और पद्मश्री से सम्मानित स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद उनका यहां एक चुनावी सभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रियंका गांधी की सभा को लेकर आमजन में उत्सुकता का माहौल

प्रियंका गांधी की इस सभा को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सीएम गहलोत ने कल एक्स पर पोस्ट साझा की थी। उसमें लिखा था कि प्रियंका गांधी झुंझुनूं में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगी। इसके बाद से कांग्रेस की उन घोषणाओं को लेकर क्षेत्रवासियों और कांग्रेस समर्थकों में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी सभा में महिलाओं के लिए 2 बड़े ऐलान करेंगी। पहला- प्रदेश की हर महिला को कांग्रेस की सरकार हर साल 10 हजार रुपए देगी। दूसरा- प्रदेश के लगभग सभी परिवारों और कुल करीब 1 करोड़ परिवारों को राज्य सरकार घरेलू गैस सिलेंडर महज 500 रुपए में उपलब्ध करवाएगी।

कांग्रेस की इन दोनों घोषणाओं से प्रदेश की हर महिला को मिलेगा सीधा फायदा

हालांकि मौजूदा समय में भी राज्य सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन अभी इसका फायदा सिर्फ केंद्र की उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को ही दिया जा रहा है। जबकि इस ऐलान के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना का दायरा बढ़ जाएगा। वहीं ये दोनों ही योजनाएं ऐसी हैं जो सीधे तौर पर प्रदेश की हर तबके की महिलाओं को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगी। ऐसे में जानकारों का मानना है कि इससे कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को साधने और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाने में खासी मदद मिल सकती है।

चुनावी घोषणा पत्र में हर तबके के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

वहीं चर्चा है कि फिलहाल पार्टी सिर्फ महिलाओं के लिए घोषणा करने जा रही है, लेकिन पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी का फोकस प्रदेश के हर तबके के लिए बड़े ऐलान करने पर होगा, ताकि इसके जरिए प्रदेश में प्रचंड बहुत के साथ कांग्रेस की सरकार को रिपीट करवाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here