Home Politics केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्र में विपक्षी एकता और प्रदेश...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्र में विपक्षी एकता और प्रदेश में सीएम गहलोत पर साधा निशाना

128
0
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्र में विपक्षी एकता और प्रदेश में सीएम गहलोत पर साधा निशाना (फाइल इमेज)

The Angle

जयपुर।

अजमेर में एक सरकारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो रहे विपक्षी दलों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कार्यक्रम के बात मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी ये झूठी एकता पीएम मोदी के सामने टिक नहीं पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सीएम गहलोत पहले दिन से ही असुरक्षित भाव से कुर्सी पर बैठे थे। गहलोत को डर लग रहा है कि उनकी कुर्सी हिल रही है।

गुड गवर्नेंस के नाम पर सरकार में आई कांग्रेस के राज में प्रदेश में विकास गायब- मेघवाल

मेघवाल ने कहा कि गहलोत आदिवासी क्षेत्र में कहीं गए थे। वहां खुलेआम उन्होंने कहा कि विधायकों ने मेरी कुर्सी को बचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री बन गए। गुड गवर्नेंस के नाम पर शासन में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार से गवर्नेंस और विकास गायब है। कुर्सी कैसे बची रहे, इस दिशा में ही काम हो रहा है।

विपक्षी दल कुछ भी बना लें, हमारा नेतृत्व तय- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि गठबंधन की 31 अगस्त को होने वाली बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को नेता बनाओ, छत्तीसगढ़ के सीएम ने समर्थन किया, उधर नीतीश कुमार कह रहे हैं कि नेता मुझे बनना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही हैं कि राहुल गांधी का नेतृत्व हमें मंजूर नहीं होगा। बैठक का एजेंडा तो पहले ही सामने आ गया। विपक्षी दल मिलकर कुछ भी बना लें, लेकिन हमारा नेतृत्व तय है।

अर्जुन राम मेघवाल बोले- सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करें मुख्यमंत्री, प्रदेश से विदा होने जा रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि हमारा एनडीए का गठबंधन भी बड़ा हो रहा है। विपक्षी दल नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं पाएगा। कांग्रेस के 156 पहले कभी आ गए होंगे, उसी आधार पर वह मिशन 156 की बात कर रहे हैं। ऐसे तो बीजेपी की भी 163 सीट राजस्थान में आई थीं। मेघवाल ने आरोप लगाया कि सर्वे को लेकर सीएम अशोक गहलोत झूठ बोल रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट को गहलोत को सार्वजनिक करना चाहिए। प्रदेश से कांग्रेस के विदाई होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here