Home Crime उदयपुर हनी ट्रैप के मामले में तीन की गिरफ्तारी, व्यापारियों को ब्लैकमेल...

उदयपुर हनी ट्रैप के मामले में तीन की गिरफ्तारी, व्यापारियों को ब्लैकमेल कर वसूलता था पैसे

314
0

द एंगल

जयपुर.

उदयपुर के अंबामाता थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में दो महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति व्यापारियों को महिला के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। 

आरोपी युवक शहर के बड़े व्यापारियों को हुस्न के जाल में फंसाता

बताया जा रहा है कि उदयपुर जिले के अंबामाता थाना इलाके में हनीट्रैप के मामले का खुलासा हुआ जहां शहर के बड़े व्यापारियों को पैसे के लिए हुस्न के जाल में फंसाया जाता था। व्यापारियों को लंच या डिनर के बहाने अपने घर पर बुलाता। फिर पत्नी और परिचित महिला से दोस्ती करवाता। उसके बाद दोनों महिलाएं व्यापारियों से नजदीकियां बढ़ाती और युवक अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। उसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो महिलाओं और एक युवक यानी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

व्यापारी ने हिम्मत जुटाकर दर्ज कराया केस

कटारा पालड़ी के लोकेश पुत्र किशनलाल सुथार ने कुंभलगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मझेरा दमाणा निवासी देवीसिंह पुत्र हेम सिंह, इसकी पत्नी अणछी बाई और बसंती नाम की महिला ने उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अणछी पत्नी देवीसिंह, देवीसिंह पुत्र हेम सिंह और कुंभलगढ़ में ही बलावणों की भागल निवासी बसंती पत्नी शंकरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया।  पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।  इसी तरह से और भी व्यापारियों को फंसाना भी सामने आ रहा है। यह तो एक व्यापारी का मामला था, जिसने हिम्मत जुटाकर केस दर्ज कराया, जबकि ऐसे और भी व्यापारी शिकार हुए हो सकते हैं।


पुलिस के अनुसार पहले देवीसिंह मुंबई में टैक्सी चलाता था। उसने वहां हनी ट्रैप के ऐसे मामला देखे। जिसके बाद मुंबई से उदयपुर लौट आया और व्यापारियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाता। पहले तो खुद पैसे लेता। उसके बाद वो वीडियो मुंबई के सरगना को भेज देता था। वह भी पीड़ित को ब्लैकमेल कर पैसे लेता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here