चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को कई दिन बीत गए है .और आज इसरो की ओर से आदित्य एल-1 लॉन्च किया जा चुका है .लेकिन अभी भी नेताओं की बयानबाजी कुछ अलग ही चर्चाओं में चल रही है.यूपी से लेकर राजस्थान तक में नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अजीबोंगरीब बयान दिये .जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होते दिखे.लेकिन एक और महाशय ने चंद्रयान तीन की सफलता पर अजीब बयान दिया है .जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई की जा रही है .
चंद्रयान-3 की सफलता पर नेता प्रतिपक्ष क्या बोल गए
चंद्रयान-3 की लैंडिग पर राजस्थान से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने भी एक ऐसा बयान दिया है .जिसके बाद वो ट्रोल होते दिख रहे है .दरअसल नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि यह चंद्रयान अभियान 16 महीने पहले भी इसी प्रकार लॉन्च किया गया था। हमारे नासा के वैज्ञानिक सफलता के पास पहुंचकर भी पूरी तरह सफलता प्राप्त नहीं कर पाए थे।उन्होंने फिर से मेहनत की, फिर से पूरी तैयारी के साथ काम किया। इसके बाद पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं।
चंद्रयान-3 पर राठौड़ ने कार्यक्रम में दिया बयान
दरअसल, राजेंद्र राठौड़ सीकर में बीजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन मोदी के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के अंतरिक्ष क्षेत्र में चंद्रयान महाअभियान का सफलतापूर्वक कार्य संपन्न हुआ है। और यही पर उन्होंने ने अपने संबोधन में ये बयान दिया दिया जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होते दिखे .
अशोक चांदना हो चुके है ट्रोल
इससे पहले राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को लेकर अजीबो – गरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि- हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर चांदना को काफी ट्रोल किया गया था। वही यूपी से भी एक नेता ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अजीबो गरीब बयान दिया था.जिसके बाद वो भी ट्रोल होते दिखे