Home Crime कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट की गई जान, पुलिस को कमरे...

कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट की गई जान, पुलिस को कमरे की छानबीन के दौरान कमरे से मिला सुसाइड नोट

140
0
कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट की गई जान, पुलिस को कमरे की छानबीन के दौरान कमरे से मिला सुसाइड नोट (सांकेतिक तस्वीर)

The Angle

जयपुर।

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह एक और स्टूडेंट ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्टूडेंट का मुंह पॉलीथिन से ढका हुआ था। घटना आज सुबह साढ़े 9 बजे विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के ढकनिया इलाके की है। मृतक मनजोत छाबड़ा रामपुर (उत्तर प्रदेश) की तहसील मिलक क्षेत्र का रहने वाला था। वह यहां एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। स्टूडेंट के मौत की सूचना के बाद डीएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड ही मान रही है।

कोटा में हॉस्टल में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी, 4 महीने पहले आया था

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मनजोत 4 महीने पहले ही कोटा आया और यहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। कल शाम करीब 8 बजे बाद वह कोचिंग क्लास अटैंड कर आया था। इसके बाद से वह अपने रूम में ही था। आज सुबह साढ़े 9 बजे तक भी जब वह रूम से नहीं निकला, तो हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों ने उसे कॉल किया। लेकिन जब कॉल भी रिसीव नहीं किया, तो रूम में देखने पर अंदर से लॉक लगा हुआ था। इसके बाद कोचिंग संचालक को सुबह 10 बजे जानकारी दी। कोचिंग से पुलिस को इस घटना के बारे में बताया गया तो टीम करीब सवा 10 बजे तक हॉस्टल पहुंची।

छात्र के परिजनों को दी सूचना, कमरे की तलाशी में पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

यहां रूम का गेट तोड़ा तो मनजोत का शव बेड पर पड़ा था। इसके साथ ही मुंह भी पॉलीथिन से ढका था और एक हाथ भी रस्सी से बंधा था। इस हालत में शव मिलने के बाद पुलिस प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध मौत मान रही थी। डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि शव मिलने के बाद रूम की तलाशी ली गई। यहां सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद भी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here