Home Politics वंशवाद की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा, अब एक और नेता...

वंशवाद की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा, अब एक और नेता पुत्र की आरसीए में एंट्री !

132
0
वंशवाद की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा, अब एक और नेता पुत्र की आरसीए में एंट्री !

The Angle

जयपुर।

भाजपा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव और नगर निकायों के चुनाव में भी वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरती रही है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस की तरह ही वंशवाद को बढ़ावा देने में भाजपा भी पीछे नहीं है, बल्कि कहना चाहिए कि भाजपा में वंशवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है।

भाजपा विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन हनुमानगढ़ जिला संघ के सचिव बने

दरअसल हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ में अर्जुन बेनीवाल सचिव पद पर निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। अर्जुन भादरा से विधायक और भाजपा नेता संजीव बेनीवाल के बेटे हैं। वहीं चर्चा है कि हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ का हिस्सा बनने के बाद अर्जुन जल्द ही आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल आरसीए की कार्यकारिणी भंग की हुई है। ऐसे में एडहॉक कमेटी ही आरसीए की पूरी व्यवस्था संभाल रही है। वहीं माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसमें अर्जुन बेनीवाल भी आरसीए कार्यकारिणी के किसी पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

धनंजय खींवसर हैं नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

वहीं वर्तमान में जिला क्रिकेट संघों में मौजूद नेता पुत्रों की बात करें तो चूरू जिला क्रिकेट संघ में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ पदाधिकारी हैं। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और वे आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में चर्चा है कि आने वाले समय में प्रदेश की सियासत में कई और नेता पुत्रों की एंट्री हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here