Home Agriculture झुंझुनूं में भाजपा ने किसान जन आक्रोश महाघेराव का किया आयोजन, सीपी...

झुंझुनूं में भाजपा ने किसान जन आक्रोश महाघेराव का किया आयोजन, सीपी जोशी-राजेंद्र राठौड़ हुए शामिल

125
0
झुंझुनूं में भाजपा ने किसान जन आक्रोश महाघेराव का किया आयोजन, सीपी जोशी-राजेंद्र राठौड़ हुए शामिल

The Angle

जयपुर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आज झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान जन आक्रोश महाघेराव सभा में शिरकत की। बॉर्डर पर पहुंचने पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद संतोष अहलावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का आरोप- कर्जमाफी के लिए रोता रहा किसान, सरकार ने नहीं सुनी उसकी आवाज

इस मौके पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने तिलक लगाकर जोशी का स्वागत किया। इस मौके पर माला पहनाकर भी जोशी का स्वागत किया गया। बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि कर्ज माफी समेत अन्य झूठे वादे किसानों से करके यह कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी। लेकिन साढ़े 4 साल तक किसान रोता रहा। किसानों की आवाज इस सरकार ने नहीं सुनी।

सीपी जोशी बोले- साढ़े 4 साल तक लूट-खसोट करते रहे कांग्रेस नेता, कुर्सी बचाने का चलता रहा खेल

सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल लूट-खसोट करते रहे, कुर्सी बचाने का खेल चलता रहा। आज झुंझुनूं की धरती से किसान हुंकार भरी और इस सरकार को चुनावों में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस मौके पर खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, बुहाना की पूर्व प्रधान कविता यादव, भाजपा नेता विकास भालोठिया समेत अन्य मौजूद रहे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्रेक्टर भी चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here