Home International Fitness सीएम गहलोत ने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया अहम निर्णय

सीएम गहलोत ने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया अहम निर्णय

108
0
सीएम गहलोत ने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया अहम निर्णय (फाइल इमेज)

The Angle

जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नवीन स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। जैसलमेर की पंचायत समिति सम के 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों और पंचायत समिति जैसलमेर के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। इनमें पंचायत समिति सम के बीदा, मोढ़ा, हरनाऊ, छतागढ़, सगरों की बस्ती, कोहरा, छोड़, दबडी, फुलिया, सलखा, हटाटर और राधवा ग्राम पंचायत मुख्यालय और पंचायत समिति जैसलमेर के रिदवा एवं सोढाकोर ग्राम पंचायत मुख्यालय शामिल हैं।

उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने से बढ़ जाएगी बेड की संख्या

चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति भदेसर के उप जिला अस्पताल, मण्डफिया में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए शैय्याओं में वृद्धि होगी। यहां शैय्याओं की संख्या 30 से बढ़ाकर 100 की जाएगी। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मण्डफिया को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की स्वीकृतियां भी जारी की जा चुकी हैं।

सीएम गहलोत ने सभी पीएचसी और सीएचसी में 9 नवीन पदों के सृजन को दी मंजूरी

सीएम गहलोत ने इसके साथ ही उदयपुर की मावली पंचायत समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घासा व इंटाली, पंचायत समिति फलासिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। जोधपुर की पीपाड शहर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुचकला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही, उदयपुर की जयसमंद पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र सेमाल और सलूम्बर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरका को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत कर प्रत्येक में 9 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here