Home Politics राजस्थान को लेकर कांग्रेस की पहली सूची का काउंटडाउन जारी, किसी भी...

राजस्थान को लेकर कांग्रेस की पहली सूची का काउंटडाउन जारी, किसी भी पल हो सकता है ऐलान

109
0
राजस्थान को लेकर कांग्रेस की पहली सूची का काउंटडाउन जारी, किसी भी पल हो सकता है ऐलान

The Angle

दिल्ली/जयपुर।

राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी पहली सूची 9 अक्टूबर को ही जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस की पहली सूची का सभी को इंतजार है। आज करीब साढ़े 3 घंटे तक एआईसीसी दफ्तर में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें कई सीटों पर सिंगल पैनल नामों पर चर्चा की गई।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में समिति के सभी सदस्य रहे मौजूद

इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित चुनाव समिति के 16 सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में गौरव गोगोई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र राठौर, अमृता धवन भी शामिल हुए।

राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवारों के प्लस-माइनस पॉइंट्स पर भी की चर्चा

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान की 1-1 सीट पर विस्तार से चर्चा की और सभी सिंगल पैनल उम्मीदवारों के प्लस और माइनस पॉइंट पर डिस्कशन किया। इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि बचत, राहत, बढ़त, हिफाजत और उत्थान. कांग्रेस के सुशासन से ऐसे बदला राजस्थान, भरोसा हमें जनता फिर देगी आशीर्वाद।

कल भी जारी नहीं हुई तो फिर 20 अक्टूबर तक बढ़ जाएगा पहली सूची का इंतजार

ऐसे में आज देर शाम, रात या कल सुबह तक कांग्रेस राजस्थान को लेकर पहली सूची जारी कर सकती है, जिसमें गैर-विवादित सीटों पर नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं एक चर्चा यह भी है कि अगर कांग्रेस कल भी अपनी पहली सूची जारी नहीं करती है, तो फिर इसका ऐलान प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे के बाद ही होगा। बता दें प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में राजस्थान विधानसभा चुनाव की अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के ईआरसीपी को लेकर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के समापन के मौके पर ये सभा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारां में इस अभियान की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here