The Angle
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 जून को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने टोंक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निवाई विधायक रामसहाय वर्मा भी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। मंत्री गौतम दक ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
गौतम कुमार दक बोले- डोटासरा की भाषा सभी ने घर से लाइव देखी है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि डोटासरा की भाषा और व्यवहार सभी ने घर से लाइव देखा है। सरकार चली गई, लेकिन अभी तक सत्ता की खुमारी नहीं उतरी है। जबकि हमारी सरकार जीरो टोरलेंस की नीति पर काम कर रही है।
सचिन पायलट पर साधा निशाना
वहीं राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंत्री दक ने सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई की है। किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। ईआरसीपी परियोजना पर राज्य हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्री गौतम दक ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के सभा स्थल का भी निरीक्षण किया।