Home National विपक्षी गठबंधन को बेंगलुरु में मिला नया नाम INDIA, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-...

विपक्षी गठबंधन को बेंगलुरु में मिला नया नाम INDIA, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मुंबई में फिर मिलेंगे

113
0
विपक्षी गठबंधन को बेंगलुरु में मिला नया नाम INDIA, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मुंबई में फिर मिलेंगे

The Angle

बेंगलुरु।

कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की महागठबंधन बैठक संपन्न हो गई। बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें नए गठबंधन के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। नया नाम INDIA रखा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी बैठक का मकसद देश, लोकतंत्र और संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने गठबंधन के नाम पर सहमति जताई है। यूपीए की जगह अब नए गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ होगा। इस नए गठबंधन पार्टी की अगली बैठक मुंबई में होगी। उन्होंने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम दिया है।

विपक्षी एकता पर खड़गे बोले- भाजपा सरकार में देश में लोकतंत्र के साथ हो रहा खिलवाड़

उन्होंने कहा कि हम मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का ऐलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी। हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे, उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भारत की अवधारणा की रक्षा करने की जरूरत है।

देश के 26 विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने यहां 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए गठबंधन के नाम, रूपरेखा और साझा एजेंडे तय करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है।

उद्धव ठाकरे बोले- देश हमारा परिवार और हम उसे बचाने के लिए एक हुए

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है, लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 पार्टियां एकत्रित हुईं, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है। आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं।

राहुल गांधी बोले- ये एनडीए और आईएनडीआएए की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है। इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस नाम चुना गया। यह NDA और INDIA की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here