Home Politics कल फिर राजस्थान दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, झुंझुनूं में स्व. शीशराम...

कल फिर राजस्थान दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, झुंझुनूं में स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

92
0
कल फिर राजस्थान दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, झुंझुनूं में स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का करेंगी अनावरण (फाइल इमेज)

The Angle

जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से शीर्ष स्तरीय नेताओं को बुलाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेसी खेमे से चुनावी रण में जहां प्रियंका गांधी ने कमान संभाल रखी है, वहीं भाजपा की तरफ से जेपी नड्डा, अमित शाह, पीएम मोदी, सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। प्रियंका लगातार राजस्थान का चुनावी दौरा कर रही हैं। हाल ही में 20 अक्टूबर को वे दौसा के सिकराय आई थीं और एक चुनावी सभा को संबोधित किया था, वहीं अब 25 अक्टूबर को वे झुंझुनूं के अरड़ावता में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंत्री बृजेंद्र ओला के पिता स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण कर एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस ने फिलहाल स्टार प्रचारकों की सूची नहीं की है जारी

हालांकि विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी स्टार प्रचारकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन प्रियंका गांधी के दौरों को देखकर लग रहा है कि इस बार कांग्रेस का चुनावी चेहरा प्रियंका ही रहने वाली हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी प्रियंका का चेहरा पार्टी ने आगे किया था।

प्रियंका गांधी में दिखती है इंदिरा गांधी की झलक, इसलिए जनसभाओं में भारी डिमांड

प्रियंका गांधी की प्रदेश की सभाओं में मौजूदगी को लेकर जानकारों का कहना है कि उनमें लोगों को इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देती है और सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच पड़ी दरारों में प्रियंका गांधी ने अहम पुल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के नतीजे भी प्रियंका गांधी को आगे रखने की वजह बनते हैं। कांग्रेस से जुड़े नेताओं का मानना है कि उनकी सभाओं में लोगों का अलग ही जोश देखने को मिलता है और वे अपने भाषणों में सीधा लोगों से कनेक्ट करती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश की कई सीटों से प्रियंका गांधी की सभाओं के लिए डिमांड हो रही है। ऐसे में संभवत: चुनावों से पहले राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर जैसे कई इलाकों में वे जनसभा कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here