Home Politics गजेंद्र सिंह शेखावत का विधायक सूर्यकान्ता व्यास पर तंज,कहा-उनमें बचपना आ गया

गजेंद्र सिंह शेखावत का विधायक सूर्यकान्ता व्यास पर तंज,कहा-उनमें बचपना आ गया

124
0
सूर्यकांता व्यास और गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)

बीजेपी में राजनीति का स्तर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बयानबाजी करके गिरता नजर आ रहा है.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास पर निम्नतम स्तर की भाषा का प्रयोग कर बयानबाजी की है.दरअसल सूर्यकांता व्यास ने हाल ही में सीएम गहलोत के कार्यों की ताऱीफ की थी.वही जब केंद्रीय मंत्री से मीडिया ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होने अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ विधायक पर तंज मारा,

शेखावत ने कसा व्यास पर तंज

केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि सूर्यकान्ता व्यास की उम्र 90 के करीब हो गई है। बुढ़ापा बचपन की पुनरावृत्ति होती है, और बचपन में गलतियां हो जाती हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने सीनियर भाजपा नेता कैलाश मेघवाल पर भी तंज कस दिया। कहा कि कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास दोनों की उम्र अब ज्यादा हो चुकी है। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी एक कहानी में लिखा है- बुढ़ापा बहुधा बचपन की पुनरावृत्ति होती है, और बचपन में ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

शेखावत ने क्यों दिया ये बयान

12 सितंबर को सूर्यकान्ता व्यास ने एक बयान दिया था, इसमें उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है जो पहले के जमाने में राजा महाराजा करते थे या अब सीएम ने किया है।सीएम ने व्यासों की कुलदेवी के मंदिर उष्ट्र वाहिनी के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।

सूर्यकान्ता इस वजह से निशाने पर

विधायक सूर्यकान्ता व्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कई कार्यक्रमों में मंच साझा कर चुकी हैं। उनकी सिफारिश पर पहले भी गहलोत सरकार में कई काम हुए हैं। सीएम गहलोत के साथ उनकी राजनीतिक व पारिवारिक नजदीकियां जगजाहिर हैं। पिछले महीने उन्होंने जयपुर में सीएम आवास पर उनसे मुलाकात भी की थी।इसके अलावा वसुंधरा राजे खेमे से माने जाने वालीं व्यास अब उनके विरोधियों के निशाने पर हैं।

मेघवाल पर तंज मारा शेखावत ने

केंद्रीय मंत्री ने कैलाश मेघवाल पर भी बढ़ती उम्र का तंज कसा। बता दें कि तीन दिन पहले पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। कैलाश मेघवाल भी वसुंधरा गुट के माने जाते हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वसुंधरा खेमे को खत्म करने की साजिश हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here