Home Politics भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में खाली कुर्सियों के नजारे हुए आम, लोकेश...

भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में खाली कुर्सियों के नजारे हुए आम, लोकेश शर्मा ने कसा करारा तंज

109
0
भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में खाली कुर्सियों के नजारे हुए आम, लोकेश शर्मा ने कसा करारा तंज

The Angle

जयपुर।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा इन दिनों प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा की मंशा तो इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन कर खुद सत्ता में काबिज होने की है, लेकिन जो नजारे इन परिवर्तन यात्राओं के दौरान देखने को मिल रहे हैं, उससे तो कुछ और ही संकेत मिल रहे हैं। दरअसल पहले जनाक्रोश यात्रा और अब परिवर्तन यात्रा, सभाओं में भीड़ उमड़े, इसके लिए कभी भाजपा नेता हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की परफॉर्मेंस इन परिवर्तन यात्राओं में करवा रहे हैं और कभी पार्टी के दिग्गज कहने जाने वाले केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को रैलियों को संबोधित करने के न्यौता भेज रहे हैं। उसके बावजूद हालात जस के तस हैं और प्रदेश का कोई भी कोना हो, कुर्सियों पर वोट देने वाली जनता नजर नहीं आती। जानकारों का कहना है कि जो थोड़ी बहुत भीड़ इन सभाओं में दिखती भी है, वो पार्टी के ही कार्यकर्ताओं की वजह से है।

ट्विटर पर भाजपा की परिवर्तन यात्राओं के फ्लॉप होने की खबर का स्क्रीनशॉट किया साझा

इसे लेकर सीएम गहलोत के खास सिपहसालार लोकेश शर्मा भी सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को उनकी वास्तविकता से रूबरू करवाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ी एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया कि उजड़ी हुई परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश में जगह-जगह से रोज ऐसे ही बुरी तरह फ्लॉप होने की ख़बरें आ रही हैं। दरअसल इस स्क्रीनशॉट में टोंक के निवाई में आयोजित हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा और उस दौरान कार्यक्रम में नेताओं को सुनने के लिए आने वाली भीड़ के इंतजार में खाली पड़ी कुर्सियों का जिक्र था।

लोकेश शर्मा ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को बताया महज रस्म अदायगी

लोकेश शर्मा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि…

हर जगह भीड़ को तरसते वीरान पांडाल
खाली कुर्सियां, भाजपाईयों का भी अकाल
तामझाम खस्ताहाल, पूरा सिस्टम बेहाल
कन्फ़्यूज्ड कार्यकर्ताओं का मंच पर बवाल
1 अनार 100 बीमार, पार्टी की स्थिति बदहाल

लेकिन इसमें अप्रत्याशित कुछ नहीं है। बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा की भी ऐसी ही जबर्दस्त जग हंसाई और किरकिरी हुई थी। क्योंकि समर्थन उन्हीं प्रयासों को मिलता है जिनमें सच्चाई हो और जो सही दिशा में हों, जबकि भाजपा के ये इवेंट सिर्फ खुद को बनाए रखने और रस्म अदायगी के लिए हैं… उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा कि राजस्थान की जनता इनकी हक़ीकत से वाकिफ़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here