Home National चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, श्रीहरिकोटा के स्पेस स्टेशन से हुई लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, श्रीहरिकोटा के स्पेस स्टेशन से हुई लॉन्चिंग

116
0
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, श्रीहरिकोटा के स्पेस स्टेशन से हुई लॉन्चिंग

The Angle

विशाखापटनम।

इसरो ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया। कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में LVM3-M4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुब्बार छोड़ते हुए लॉन्च हो गया। प्रक्षेपण के 16 मिनट बाद प्रक्षेपण मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो जाएगा। LVM3-M4 रॉकेट अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा और भारी है जिसे वैज्ञानिक फैट बॉय कहते हैं। प्रक्षपेण देखने के लिए मौजूद हजारों दर्शक चंद्रयान-3 के रवाना होते ही खुशी से झूम उठे। चंद्र मिशन 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है।

मिशन के चंद्र की सतह पर लैंडिंग होते ही भारत के नाम दर्ज होगी उपलब्धि

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर विक्रम पथ विचलन के चलते सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है, तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। इसरो ने पहले कहा था कि चंद्रयान-3 कार्यक्रम के तहत इसरो अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग और चंद्र भूभाग पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है। अगस्त के अंत में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की योजना बनाई गई है। उम्मीद है कि यह मिशन भविष्य के अंतरग्रही अभियानों के लिए सहायक होगा।

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित तमाम लोगों ने दी बधाई

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो की पूरी टीम और सभी को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। वहीं पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here