Home Politics भाजपा विधायकों को लेकर जनता में भारी आक्रोश, अशोक लाहोटी को स्थानीय...

भाजपा विधायकों को लेकर जनता में भारी आक्रोश, अशोक लाहोटी को स्थानीय लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना

90
0
भाजपा विधायकों को लेकर जनता में भारी आक्रोश, अशोक लाहोटी को स्थानीय लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना

The Angle

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी हुई है। लेकिन वास्तविकता ये है कि भाजपा के विधायक जब अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जा रहे हैं, वहां उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे ये साफ हो रहा है कि चुनाव से पहले जनता का गुस्सा मौजूदा सरकार के प्रति न होकर, प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को लेकर है।

अशोक लाहोटी का स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, सड़क बनवाने में भेदभाव का लगाया आरोप

दरअसल सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानसरोवर के मोती पथ पर एक सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां भाजपा विधायक अशोक लाहोटी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के इस विरोध के कारण विधायक अशोक लाहोटी कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने विधायक लाहोटी पर आरोप लगाया कि वे अपने खास और चहेते लोगों के क्षेत्र में ही सड़क बनवा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उनसे पूछा कि हमने भी आपको वोट दिया था, फिर सिर्फ एक गली में ही सड़क क्यों बन रही है ?

वीडियो बना रहे शख्स को बीजेपी विधायक ने धमकाया

वहीं इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो के आखिर में वीडियो बना रहे शख्स को वीडियो बनाने का कारण पूछते हुए उसे वीडियो डिलीट करने के लिए धमका भी रहे हैं। इसे लेकर जानकारों का मानना है कि पहले भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में भीड़ नहीं आई और अब उनके क्षेत्र की जनता उनका खुलकर विरोध कर रही है, इसीलिए भाजपा नेताओं के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं।

यहां देखें भाजपा विधायक का वो वायरल वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here