Home Rajasthan सीएम अशोक गहलोत ने विद्यार्थियों के साथ देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग,कहा-भारत ने...

सीएम अशोक गहलोत ने विद्यार्थियों के साथ देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग,कहा-भारत ने इतिहास रच दिया

140
0
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

चंद्रयान-3 ने कल इतिहास रचकर भारत का विश्व में नाम ऊंचा कर दिया.वही चंद्रयान-3 के लैंडिग का लाइव प्रसारण पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में देखा गया.वही बात करे राजस्थान की तो यहां राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी स्कूली विद्यार्थियों के साथ ही लैंडिंग का लाइव प्रसारण अपने आवास पर देखा.इस दौरान यहा मौजूद सभी लोग काफी उत्साहित थे.

अशोक गहलोत ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

गहलोत ने सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को बधाई दी.सीएम ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रुप में बेहद उत्साहित थे.लेकिन आज हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत,देशवासियों की आशा और विश्वास का परिणाम है कि चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इसरो ने एक नया इतिहास रच दिया है. इस अभूतपूर्व उपलब्धता के लिए सीएम गहलोत ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी.

अशोक गहलोत ने इसरो की स्थापना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को 1962 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने डॉ.विक्रम साराभाई की सलाह पर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति के नाम से स्थापित किया था.लेकिन 15 अगस्त को 1969 को इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इस संगठन को मजबूत करते हुए इसका नाम इसरो किया गया.

वैज्ञानिक समझ के लिए राज्य सरकार उठा रही कदम          

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साथ ही कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश के युवाओं में खगोलीय और अंतरिक्ष विज्ञान के विकास को लेकर वैज्ञानिक समझ को विकसित करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है .उदाहरण के तौर पर जयपुर का जंतर मंतर प्राचीन भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान का प्रतीक है .जो खगोल विज्ञान को लेकर प्रदेशवासियो के उत्साह और जिज्ञासा को दर्शाता है.सीएम ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1500 राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए साइंस एंड स्पेस क्लब खोले जा रहे हैं.

सीएम ने जाने विद्यार्थियों के अनुभव

सीएम ने यहा मौजूद विद्यार्थियों से भी उनके अनुभव जाने.साथ ही यहा बालिकाओं ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत मिले स्मार्टफोन से सीएम के साथ सेल्फी भी ली.योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब उन्हें अध्ययन संबंधी जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान, मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here