Home National विपक्षी दलों के गठबंधन से घबराई भाजपा, प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया...

विपक्षी दलों के गठबंधन से घबराई भाजपा, प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया मजबूरी वाला गठबंधन

94
0
विपक्षी दलों के गठबंधन से घबराई भाजपा, प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया मजबूरी वाला गठबंधन

The Angle

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे विपक्ष के गठबंधन इंडिया की मुंबई में आज तीसरी औपचारिक बैठक हो रही है। बैठक में 28 से ज्यादा राजनीतिक दलों के आम चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। चर्चा है कि 2024 के आम चुनाव से पहले हो रही इस अहम बैठक में गठबंधन के प्रतीक चिह्न/लोगो और झंडे जैसे बिंदुओं पर फैसला हो सकता है। गठबंधन के संयोजक का भी चुनाव होगा, जिसके लिए जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही इनकार कर चुके हैं। 11 सदस्यों वाली को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने पर भी बात आगे बढ़ सकती है। इस 2 दिवसीय बैठक से पहले मुंबई में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें INDIA गठबंधन के नेता दिख रहे हैं।

संबित पात्रा ने विपक्ष के मंथन को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जोड़ा

इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने विपक्षी गठजोड़ पर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि ये मजबूती नहीं मजबूरी का गठबंधन है। संबित पात्रा ने विपक्ष के मंथन को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जोड़ा। पात्रा ने कहा कि इन सभी 28 दलों ने मिलकर 20 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इनका करप्शन अलग-अलग सेक्टर्स में है। जल, थल, नभ, आकाश, मदिरा.. किसी को इन्होंने छोड़ा नहीं है। इन सभी दलों का मकसद कॉमन मैक्सिमम परिवारवाद है।

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी बोला तीखा हमला

भाजपा प्रवक्ता ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व में मुख्यमंत्री और पूर्व रेलमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक में लालू जी का अजेंडा यह रहेगा कि उनका परिवार कैसे आगे बढ़ेगा। क्या लालू जी वहां चिंतन करेंगे देश के लिए ? कतई नहीं, वे केवल यह चिंतन करेंगे कि उनके दोनों बेटों का राजनीतिक करियर क्या होगा ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here