Home National महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की...

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 23 लोग घायल

91
0
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 23 लोग घायल

The Angle

मुंबई।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां के वैजापुर टोल के पास एक टेंपो और ट्रक के बीच भीषण भिड़त हो गई। इस दुर्घटना में करीब 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने दुःख जताया। साथ ही पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र में मौके पर हुई 12 लोगों की मौत, 23 घायल, 6 लोगों का चल रहा इलाज

वैजापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कावथाड़े ने बताया कि हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि हादसे में मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 6 लोगों को वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है, जबकि 17 लोगों का छत्रपति संभाजी नगर में इलाज चल रहा है।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

वहीं इस भीषण हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुःखी हैं। संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पीएम रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here