Home Politics लोकसभा चुनाव के रोचक मुकाबले के बीच राजस्थान में इंडिया गठबंधन ने...

लोकसभा चुनाव के रोचक मुकाबले के बीच राजस्थान में इंडिया गठबंधन ने रोका भाजपा की जीत की हैट्रिक का रथ

76
0
रोचक मुकाबले के बीच राजस्थान में इंडिया गठबंधन ने रोका भाजपा की जीत की हैट्रिक का रथ

The Angle

जयपुर।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती लगातार जारी है। इस बीच कई सीटों पर चुनाव आयोग की ओर से नतीजे घोषित भी किए जा चुके हैं, जबकि कुछ सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों और प्रदेश की जनता को बेसब्री से चुनाव परिणामों का इंतजार है। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोट डाले गए थे। आज इन दोनों ही चरणों की सभी सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। वहीं अभी तक के नतीजों की बात करें तो हम आपको बता रहे हैं कि अब तक किस सीट पर किस प्रत्याशी ने कितने वोटों से जीत दर्ज की।

अब तक भाजपा में इन नेताओं के सिर बंधा जीत का सेहरा

चित्तौड़गढ़ से भाजपा के सीपी जोशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उदयपुर से भाजपा के मन्नालाल रावत ने जीत हासिल की। जालौर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते। उन्होंने कांग्रेस के वैभव गहलोत को हराया। बारां-झालावाड़ से भाजपा के दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को हराया। वे लगातार 5वीं बार झालावाड़ सीट से सांसद चुने गए हैं। अजमेर से भाजपा के भागीरथ चौधरी की जीते, उन्होंने कांग्रेस के रामकरण चौधरी को पराजित किया। बता दें इससे पहले भागीरथ चौधरी किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. विकास चौधरी से चुनाव हार गए थे। इसी तरह राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी जीतीं। उन्होंने 3,92,223 वोटों से जीत दर्ज की। जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा जीतीं बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जीत दर्ज की। जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1,15,003 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया।

लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के ये नेता रहे विजेता

करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस के भजनलाल जाटव चुनाव जीते। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सीट से कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा जीते। भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव ने चुनाव जीता। दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने 2 लाख 37 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के कन्हैया लाल मीणा को मात दी। बता दें करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने अपनी इस परंपरागत सीट पर वापसी की है। वहीं मुरारी लाल मीणा के चुनाव जीतने से अब दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। उम्मेदाराम बेनीवाल भी त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा और निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को हराने में कामयाब रहे। यहां भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। चूरू से राहुल कस्वां जीते। झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, नागौर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, सीकर से अमराराम, बांसवाड़ा-डूंगरपुर से राजकुमार रोत चुनाव जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here