Home International Health पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, अंगदान को...

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, अंगदान को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता को सराहा

219
0
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, अंगदान को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता को सराहा (फाइल इमेज)

The Angle

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम की 99वीं कड़ी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा और आपका मन की बात का ये साथ अपने 99वां पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनते हैं कि 99 का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो ‘नर्वस नाइंटीज’ को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां प्रेरणा ही कुछ और होती है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में अंगदान किसी को जीवन देने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

पीएम मोदी बोले- देश में लोगों में अंगदान को लेकर बढ़ रही जागरूकता, ये संतोष की बात

कहा जाता है कि मृत्यु के बाद यदि कोई अपना शरीर दान करता है, तो इससे 8 से 9 लोगों को नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात है कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। 2013 में हमारे देश में अंगदान के मामले 5 हजार से भी कम थे, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि अंगदान के पीछे सबसे बड़ी भावना यही होती है कि जाते समय भी किसी की जान बचाई जाए। अंगदान का इंतजार करने वाले लोग जानते हैं कि इंतजार का एक-एक पल काटना कितना मुश्किल होता है। इस दौरान उन्होंने ऑर्गन डोनेशन को पुण्य का काम बताया।

नए भारत के विकास में नारी शक्ति के योगदान को किया याद

पीएम मोदी ने बताया कि राज्यों के डोमिसाइस की शर्त को भी हटाने का फैसला किया गया है, यानि अब मरीज देश के किसी भी राज्य में जाकर अंग प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने भारत के विकास में नारी शक्ति के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्दे भारत ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

Previous articleराहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का देशभर में सत्याग्रह, सीएम गहलोत बोले- पीएम की चुप्पी शक पैदा कर रही
Next articleCM Gehlot effectively building his legacy of Healthcare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here