Home Politics रिटायर्ड आईएएस-आरएएस और कई नेताओं ने जॉइन की बीजेपी,जोशी और अरुण सिंह...

रिटायर्ड आईएएस-आरएएस और कई नेताओं ने जॉइन की बीजेपी,जोशी और अरुण सिंह का गहलोत सरकार पर कटाक्ष

106
0

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। आज भी कई राजनीतिक दलों के नेता, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेटे्स और विभिन्न सामाजों से जुड़े लोगों ने बीजेपी जॉइन की। इसके साथ ही कई नेताओं की घर वापसी भी हुई।प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी के कुनबे में बढ़ोतरी

भाजपा मुख्यालय में आज बारां नगर परिषद में कांग्रेस के टिकट पर सभापति रहे कमल राठौड़ ने भी बीजेपी का दामन थामा है। संगरिया विधानसभा से 2013 में बीजेपी विधायक रहे कृष्ण कड़वा और मंडल-जिला भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे ओमप्रकाश बागड़ा की घर वापसी हुई है। बागड़ा बीजेपी से अलग होकर 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। बांसवाड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव के पारिवारिक सदस्य कुंवर राव गगन सिंह ने भी बीजेपी जॉइन की।

बीजेपी की सदस्यता के लिए होड़ मची

इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा ने सदस्यता ग्रहण की

अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस के जंगलराज से परेशान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है।

जोशी ने बोला सरकार पर हमला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को भाजपा परिवार स्वागत करता है। राजस्थान में एक सिलसिला चल पडा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोगों की भाजपा के प्रति अटूट आस्था है। आज प्रदेश में कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here